चंबा की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर छाई,फ्री लेवल कुश्ती में जीत दर्ज कर चौथी पोजीशन पाई
चंबा,( रेखा शर्मा ): चंबा की बेटी राष्ट्रीय स्तर फ्री लेवल कुश्ती प्रतियोगिता में जीत दर्ज करवा कर छाई। जीत का परचम फहरा कर उसने चौथा स्थान हासिल किया। उसकी इस जीत से जिला चंबा का पूरे देश में नाम रोशन हुआ है। तो साथ ही सफलता के इस शिखर पर पहुंचने वाली हिमाचल की पहली बेटी होने का गौरव प्राप्त किया।
जिला चंबा के यहां की रहने वाली है ममता
जानकारी के अनुसार हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय फ्री लेवल कुश्ती चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जिला चंबा के विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत ब्रेही के गांव गाडियाडा की ममता जरियाल ने किया। चंबा की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर इस कदर छाई की उसने अपने बेहतर खेल प्रदर्शन के दम पर अपने विरोधी का पछड़ दिया।
इस गौरव को हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बनी
ममता जरियाल ( ईशु जरियाल) जहां राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली पहली लड़की बनी तो साथ ही उसने अपने बेहतरीन दाव पेच के दम पर प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतिभावान खिलाड़ी की इस जीत को लेकर उसके गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
ममता जरियाल की राष्ट्रीय स्तर पर इस सफलता का पता चलने पर समूचा जिला खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यही वजह है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनारा की यह कुश्ती खिलाड़ी ममता जरियाल मैहला पहुंची तो वहां लोगों की भारी भीड़ अपनी इस बेटी के स्वागत को जुटी।
विरोधी का परास्थ कर चौथा स्थान पाया
राष्ट्रीय स्तर फ्री लेवल कुश्ती चैंपियनशिप इवेंट चौथा स्थान प्राप्त करने वाली ममता जरियाल के परिवार में खुशी का माहौल है तो साथ ही उसके स्कूल के अध्यापकों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उसे बधाई दी। मैहला पुल पर पहुंचने पर ममता जरियाल का फूल माला पहनाकर व बैंड बाजे के स्वागत किया गया। जिला चंबा के लोगों को अपनी इस बेटी की सफलता पर नाज है।