Manimahesh Yatra पर आई मां-बेटी की मौत 2 अन्य घायल
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
09:50:22 am, Thursday, 18 August 2022
- 230
मृतकों सहित एक घायल हिमाचली तो एक पंजाब के इस जिला का रहने वाला
भरमौर, ( ठाकुर ): Manimahesh Yatra पर आई मां-बेटी की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए। पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के बचाव दलों ने शवों तथा घायलों को हड़सर तक पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब मणिमहेश यात्रा पर आए शिवभक्त जब धनछो के पास दोनाली नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक ऊपर से पत्थर गिरे। इन पत्थरों की चपेट में आने से एक लड़की व एक महिला की मौत हो गई। दोनों हिमाचल के कांगड़ा जिला के रहने वाली बताई गई है।
पत्थरों की चपेट में आने से दो युवक घायल हुए जिसमें एक ऊना जिला का रहने वाला तो दूसरा पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। इस घटना के घटित होने से एक बार फिर से इस यात्रा में आए लोगों में मन में भय का माहौल बन गया।

एसडीएम भरमौर असीम सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हड़सर से लेकर मणिमहेश डल झील तक अक्सर पत्थरों के गिरने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि प्रशाशन बार-बार यात्रियों से आग्रह करता है कि इकठ्ठे समूह में यात्रा न करे। आपस में कुछ दूरी जरूर बनाए रखे ताकि ऊपर से पत्थर आने की स्थिति में कुछ बचाव हो सके।
मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लिप्याना तहसील हारचक्कीयां जिला कांगड़ा व सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लिप्याना तहसील हार चक्कीयां जिला कांगड़ा के रूप की गई।
घायलों में साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव सलोली मोड़ डाकघर जिला ऊना तथा गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर 5 सुजानपुर तहसील व जिला पठानकोट पंजाब का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पर्वतारोहण संस्थान का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों तथा घायलों को हड़सर तक पहुंचाया।

इस घटना के साथ ही अधिकारी रूप से भले अभी तक मणिमहेश यात्रा शुरू न हुई हो लेकिन इस बार इस यात्रा के बेहद कठिन होने की आशंका जताई जाने लगी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय-समय पर यात्रा को लेकर जारी करने वाली advisory को ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा को अंजाम दे ताकि यह यात्रा शकुशल पूरी कर सके।