×
6:27 pm, Friday, 26 June 2026

bjp सरकार के विकास कार्यो को देख कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सहप्रभारी डॉ राजीव भारद्धाज बोले

चंबा, (रेखा शर्मा): प्रदेश की bjp सरकार के विकास कार्यो को देख कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई हुई है क्योंकि वह इस बात को जानती है कि इस बार हिमाचल के सरकार ने रिवाज बदलेगा। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सहप्रभारी एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज ने चंबा जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व कार्य किए है। यही वजह है कि पार्टी के नेता से लेकर आम कार्यकर्ता का मनोबल काफी ऊंचा है, मगर हमें इस बात को ध्यान में रखना है कि विरोधियों की हर चाल को असफल बनाने के लिए प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को सक्रिय रहना होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डब्बल इंजन की सरकार होने का हिमाचल को पूरा लाभ मिला है। कर्मचारी से लेकर आम नागरिक तक के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी कदम उठाए जिनका इन वर्गों को भरपूर लाभ मिला।

ये भी पढ़ें: भरमौर में एक बच्ची की जान गई।

भारद्वाज ने कहा कि जहां तक चंबा जिला की बात है तो भाजपा सरकार ने इस जिला के विकास को नये पंख लगाने के लिए इसे आकांक्षी जिला की सूची में शामिल किया। इस कदम से जिला चंबा के विकास को अधिक तेजी मिली। आज जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है और मुख्यमंत्री ने चंबा दौरे पर इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है।

भारद्धाज ने कहा कि जिला चंबा में हर तरफ सड़कों का जाल बिछा है तो साथ ही चंबा की जीवन रेखा कही जाने वाले पठानकोट-चंबा-भरमौर एन.एच. का कार्य भी तेजी के साथ चला हुआ है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस एक बार फिर विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों चारों खाने चित होने वाली है।

राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इन तमाम कार्यों के बारे में लोगों को जागृत करने के लिए घर-घर को रूख करे ताकि कार्यकर्ताओं की मेहनत व सरकार के कार्यों के दम पर प्रदेश में भाजपा की सरकार एक नया इतिहास रचने में कामयाब हो सके।

ये भी पढ़ें: जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस यहां मनाया गया।

उन्होंने पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी सक्रियता के साथ निर्वाहन करे तो साथ ही पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ संपर्क बनाए रखे।

ये भी पढ़ेंं: यहां पकड़ा चरस सहित युवक।

इस बैठक में हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, चंबा सदर विधायक पवन नैयर, प्रदेश एस.सी.एस.टी. विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष चंबा डी.एस.ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dalhousie News Latest: डलहौजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी HP नंबर प्लेट वाली दिल्ली की कार जब्त

bjp सरकार के विकास कार्यो को देख कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई

Update Time : 06:57:56 pm, Wednesday, 17 August 2022