news chamba : जिला चंबा में वित्तीय जागरूकता से किसानों और कृषि-उद्यमियों का सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के माध्यम से जिला चंबा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनके बारे में जानकारी दी गई।
चंबा, ( विनोद ): कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए विश्व बैंक से वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत जिला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस एकदिवसीय कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वित्तीय जागरूकता से किसानों और कृषि-उद्यमियों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि किसान व बागवान उपलब्ध संसाधनों का पूर्णतया उपयोग कर विभाग के सहयोग और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर परिपूर्णता को हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि किसान व बागवान सेब जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग आवश्यक करवाएं ताकि मार्केट में उनको उनके उत्पाद का उचित दाम मिल सके।
यह भी पढ़ें: जिला के इन क्षेत्रों को जल्द राहत मिलेगी।

Chamba Ki Awaj 









