चंबा मेें Congress Party के 5 पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ी
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
04:49:01 pm, Thursday, 6 October 2022
- 386
हर्ष महाजन के समर्थकों का कांग्रेस छोड़ने का दौर जारी
चंबा, ( विनोद ): Congress Party के 5 पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ी। उन्होंने हर्ष महाजन पर अपना विश्वास जताया है। हर्ष महाजन कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल क्या हुए कि चंबा में कांग्रेस को अलविदा करने वालों को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन व दिन कांग्रेस छोड़ने वालों की सूची लंबी होती जा रही है।
वीरवार को कांग्रेस पार्टी के 3 पुरुष पदाधिकारियों तथा 2 महिला पदाधिकारियों ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राज्य संयोजक हसनदीन सहित मिल्क फेडरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सदस्य एवं ग्राम पंचायत चंबी के प्रधान इब्राहिम व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता कासमदीन ने भी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की।
मजेदार बात यह है कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने की वजह जहां पार्टी में वरिष्ठ लोगों को सम्मान नहीं मिलना व खुद को हर्ष महाजन का कटर समर्थक बताया तो साथ ही किसी भी राजनैतिक दल की सदस्यता ग्रहण करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इतना जरुर है कि हर्ष महाजन के जो भी आदेश होंगे वे उन्हें स्वीकार्य होंगे।

उधर कांग्रेस सेवा दल महिला विंग की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल महिला विंग की अध्यक्ष ने भी वीरवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सच्चे व पक्के कार्यकर्ता व नेता की कोई कदर नहीं रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व देती थी लेकिन अफसोस की बात है कि अब कांग्रेस चंद लोगों के दायरे तक ही सीमित होकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनदेखी हो रही है। भाई-भतीजावाद व परिवार को बोलबाला है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक हर्ष महाजन की बात है तो वह हमेशा चंबा जिला की लोगों की सेवा में खुद को समर्पित किए हुए है। आज भी चंबा के लोगों की वह उम्मीद है और लोगों के दिलों में बसे हुए है।