×
10:24 pm, Saturday, 2 May 2026

हिमाचल में भूकंप तीव्रता 3.5 रही

भूकंप की तीव्रता 3.5 रही जो केंद्र जिला चंबा ही रहा

चंबा, (विनोद): शुक्रवार को हिमाचल में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। सुबह के समय 7 बजकर 46 मिनट पर जब जिला चंबा में लोग अपने कार्यों को अंजाम देने में जुटे हुए थे तो यह भूकंप का झटका महसूस हुआ। राहत की बात यह रही है कि इस जोरदार झटके के बाद दूसरा झटका नहीं आया।

जैसे ही लोगों ने इसे महसूस किया तो वह एक-दूजे के साथ अपने इस अनुभव को शेयर करने लगे। यह जोरदार भूकंप का झटका इस कदर था कि इसे महसूस करने वालों के मन में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा।

राष्ट्रीय केंद्र भूकंप विज्ञान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जिला चंबा ही रहा। तीसा के साथ सटी चंबा की सीमा इस भूकंप का केंद्र रहा और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। यानी इस भूकंप के झटकों को सिर्फ जिला चंबा में ही मससू किया गया है। जिला चंबा पहले से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र घोषित है। 

हिमाचल में अक्सर भूकंप आता रहता है जिसके चलते लोगों में हर समय इससे किसी भी प्रकार की अनहोनी होने का भय बना रहता है लेकिन शुक्रवार सुबह आए इस भूकंप की वजह से जिला चंबा में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुक्सान नहीं होने की बात कही गई।

भूकंप के इस झटके की रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 के बीच रही। भूकंप की दृष्टि से हिमाचल का लाहौल-स्पिति, कांगड़ा व चंबा जिला व शिमला का कुछ भाग बेहद संवेदनशील माना गया है। यही वजह है कि इन जिलों को जोन-5 में स्थान प्राप्त है तो वहीं मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर,सोलन व ऊना को जोन-4 में शामिल है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

हिमाचल में भूकंप तीव्रता 3.5 रही

Update Time : 09:23:39 am, Friday, 13 May 2022