×
7:38 pm, Wednesday, 29 April 2026

शादी का झांसा देकर 10 दिनों तक युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा

चुराह के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही

पुलिस थाना किहार में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

चंबा, 25 मार्च (विनोद): जिला के पुलिस थाना किहार में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। लड़की की शिकायत को दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता युवती कृतिका निवासी क्षेत्र मंजीर तहसील सलूणी ने बुधवार को पुलिस थाना किहार में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की आरोपी लेखराज पुत्र दीवान चंद निवासी गांव सवाई डाकघर सिद्धौट तहसील चुराह ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया।

उसे 2 मार्च को भगा कर अपने साथ चंबा ले गया। वहां एक होटल में वह 12 मार्च तक उसके साथ रुका और इस दौरान कई बार उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि लेखराज खुद को अविवाहित बताता रहा लेकिन वास्तव में उसकी दो शादियां हो चुकी हैं।‌पहली पत्नी का देहांत होने के बाद उसने दूसरी शादी की हुई है और उसके चार बच्चे हैं। शिकायतकर्ता युवती ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ विश्वासघात किया है और झूठ का सहारा लेते हुए कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के चंद घंटों के भीतर ही अपनी कार्यवाही को शुरू कर दिया है और इसी के चलते बुधवार की रात को sho पुलिस थाना किहार की अगुवाई में आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। पुख्ता जानकारी के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके हर संभावित ठिकाने पर दबिश देने की प्रक्रिया को अंजाम देने में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अरुल कुमार ने कहां की आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चुराह की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी : काजल ठाकुर ने बढ़ाया चम्बा का मान

शादी का झांसा देकर 10 दिनों तक युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा

Update Time : 08:22:23 am, Thursday, 25 March 2021