×
11:48 pm, Thursday, 16 April 2026

पूर्व CM के खिलाफ महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की

चंबा, 12 मार्च (विनोद): भाजपा महिला मोर्चा चंबा ने शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेसी नेताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने के विरोध में नगर परिषद प्रांगण में सांकेतिक धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान महिला सम्मान के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

इस धरना प्रदर्शन की अगुवाई महिला मोर्चा की जिला प्रधान कांता ठाकुर ने की।उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां पूरा विश्व महिलाओं का सम्मान कर रहा था वही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवा रहे थे।

उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए कांग्रेस ने सार्वजनिक तौर पर माफी ना मांगी तो महिला मोर्चा देशव्यापी आंदोलन छेडेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा चंबा ब्लॉक की अध्यक्ष सीमा कश्यप व पूर्व पार्षद धन्नो देवी सहित काफी तादाद में महिलाएं मौजूद रही।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Chamba Road Accident: सलूणी में बस-पिकअप की टक्कर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पूर्व CM के खिलाफ महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की

Update Time : 10:24:28 am, Friday, 12 March 2021