×
5:58 am, Sunday, 3 May 2026

सलूणी-किलोड़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त

2 लोग हुए घायल, एक को उपचार के लिए सलूणी से चंबा रेफर किया

चंबा, 12 फरवरी (रेखा): सलूणी-किलोड मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सलूणी अस्पताल लाया गया जहां बिहारी लाल निवासी किलोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार एक कार सलूणी से किलोड़ की ओर जा रही थी। जब यह कार रोण नामक स्थान पर पहुंची तो किन्हीं कारणों के चलते वाहन चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इससे पहले की वह कार पर काबू पाने में सफल हो पाता गाड़ी सड़क से करीब 200 फुट नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में बिहारी लाल व कमलेश घायल हुए। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सलूणी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और बिहारी लाल की चोटों को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। एसडीपीओ सलूणी शेर सिंह का कहना है कि ऐसी कोई भी जानकारी अथवा शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है जिसके चलते ऐसा कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

सलूणी-किलोड़ मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त

Update Time : 01:10:08 pm, Friday, 12 February 2021