×
7:17 am, Friday, 1 May 2026

किसानों के समर्थन में चंबा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस सड़क पर उतरी।

चंबा।

नए किसान बिल को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश के किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। उनके समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है। इसी के चलते मंगलवार की सुबह चंबा जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में डीसी कार्यालय परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में अंजाम दिया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार स्वयं को किसानों का हितैषी मानती है लेकिन बिना किसानों की रायशुमारी के ही उनके लिए ऐसे कानून बनाती है जो न तो उनके लिए उपयोगी है न ही अन्य लोगों के लिए। उन्होने कहा कि कृषि कानून मे संशोधन करके केंद्रीय सरकार ने देश के किसानों को कटघरे मे खडा़ करके उनको आंदोलन का रास्ता इख्तियार करने पर मजबूर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अनुसूचित जनजाति प्रभारी अमित भरमौरी नेे अपने संबोधन में कहा कि केंद्र कि इस दमनकारी नीतियों के चलते देश के अन्नदाताओं पर आज यह मुसीबत की घड़ी बनाई है। जिसके चलते आने वाले समय मे देश की आम जनता को भी कठिनाई का सामना करना पडे़गा। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंंबा नीरज नैय्यर ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ खडी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए।

इस मौक पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर , पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधर शर्मा, कांग्रेस सेवादल के राज्य महासचिव विजय कुमार , कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल गनी, हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक आरिफ मलिक , अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सूर्या, नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष जगदीश हाण्डा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश राणा कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मदन रावत उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ब्लाक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा महासचिव मान सिंह ठाकुर उज्जवल महाजन हरिश शर्मा पूर्व युकां अध्यक्ष कपिल भूषण ब्लाक कांग्रेस महासचिव खालिद मिर्जा उपाध्यक्ष जीवन सलारिया नेक राम राकेश कुमार मीडिया प्रभारी दीपक कुमार गोवर्धन आहूजा शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमन मिर्जा पूर्व युकां उपाध्यक्ष शाकिर शाह व कुलदीप भटियानी व परमजीत मैहरा इरफान अली पवन ठाकुर विशाल बरनवाल कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर मौजूद रहे।

रिपोर्ट – चंबा की आवाज टीवी।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

किसानों के समर्थन में चंबा कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

Update Time : 11:18:27 am, Tuesday, 8 December 2020