Congress ticket तलबगार अपनों को कड़ी चुनौती पेश कर रहे
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
07:51:21 am, Friday, 16 September 2022
- 274
1993 में भरमौर से कांग्रेस पार्टी बना चुकी है प्रत्याशी, अबकी बार टिकट आवेदन कर सुर्खियां बटोरी खासी
चंबा, ( विनोद ): अबकी बार Congress ticket तलबगार अपनों के लिए कड़ी चुनौती पेश करते नजर आ रहे हैं। इसकी बानगी उस वक्त दिख जाती है जब कांग्रेस पार्टी को कोई बड़ा कार्यक्रम होता है।
हाल ही में जिला मुख्यालय में कांग्रेस की निकली रोजगार यात्रा रैली में कांग्रेसी नेताओं में अपने प्रदर्शन को लेकर खूब होड़ मची रही। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। ठाकुर सिंह भरमौरी गुट की अगुवाई जहां उनके बेटे अमित भरमौरी ने की तो वहीं ब्रह्मानंद ठाकुर भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहे।
पार्टी टिकट के लिए ब्रह्मानंद ठाकुर ने आवेदन कर भरमौर की राजनीति का बड़ा नाम माने जाने वाले पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को सीधे-सीधे चुनौती देने का काम किया है। 1993 के बाद सही मायने में ब्रह्मानंद ठाकुर इस बार टिकट की दौड़ में सक्रियता के साथ शामिल हुए है। यही वजह है कि टिकट पैनल में शामिल उनका नाम दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है।

ब्रह्मानंद ठाकुर ठाकुर के राजनैतिक जीवन की बात करे तो 4 वर्षों तक भरमौर-पांगी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, 8 वर्षों तक भरमौर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, 6 बार पंचायत प्रधान व कई वर्षों तक ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। यही नहीं ब्रह्मानंद ठाकुर गद्दी कल्याण बोर्ड व रेलवे बोर्ड के सदस्य भी रहें है।

वर्तमान में ब्रह्मानंद ठाकुर कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है। कांग्रेस पार्टी 1993 में ब्रह्मानंद को भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी भी बना चुकी है।
ब्रह्मानंद ठाकुर की यह सक्रियता निश्चित तौर पर पूर्व मंत्री के लिए सिरदर्द अवश्य बनी होगी। इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में किसे चुनावी मैदान में उतारती है इस बात का खुलासा तो टिकटों की घोषणा के बाद ही हो पाएगा।
परंतु वर्तमान में जिला चंबा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में शामिल भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी ही बेसब्री के साथ टिकट आवंटन की प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहा है क्योंकि वह खुद को इस पशोपेश की स्थिति से बाहर निकालना चाहता है।