disaster relief chamba : हिमाचल प्रदेश के चेली गांव में बादल फटने की घटना से प्रभावित भेड़पालकों से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने मुलाकात की और उन्हें राहत राशि के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
चंबा,( विनोद ) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चेली गांव में बादल फटने की घटना( Cloudburst incident in Cheli village) से प्रभावित भेड़पालकों से मुलाकात कर उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने 10 प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक भेड़पालक के परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और उनका ढांढस बंधाया।

इसके पश्चात उन्होंने गगाहर गांव का दौरा किया, जहां दरमाड़ी गांव के लिए बनाए गए संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मार्ग के उन्नयन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए और इसे लोक निर्माण विभाग के अधीन लाया जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें ग्रामीण विकास का आधार हैं और सरकार इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार विकास को प्रतिबद्ध
पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण व आपदा प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं और लाभार्थियों तक इनका लाभ शीघ्र पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने गांववासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और कई का समाधान मौके पर ही किया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल शक्ति को निर्देश दिए कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजना के मुख्य स्रोत का त्वरित पुनर्निर्माण किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने चेली गांव की गलियों और संपर्क मार्गों को पक्का करने के निर्देश भी पंचायत प्रतिनिधियों को दिए।

ये भी पढ़ें: चंबा में इस कारण् से बंद रही सभी दुकानें।
ये रहें मौजूद
दौरे के दौरान राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य चेला कृष्ण चंद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया, एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगेश कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी तथा खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: भाजपा के इस बड़ें नेता ने कांग्रेस पर हमला बोला।

Chamba Ki Awaj 









