×
10:36 am, Saturday, 18 April 2026

मुख्य सचिव की मौजूदगी में नशे में धुत व्यक्ति का हुडदंग देख पुलिस ने हवालात में डाला

चंबा,( विनोद ): मुख्य सचिव हिमाचल की मौजूदगी में नशे में धुत व्यक्ति का हुडदंग देख पुलिस ने उसे धर दबौचा और हवालात में बंद किया। पुलिस सदर थाना चंबा में उसके खिलाफ नशा करके सार्वजनिक स्थल पर हुडदंग करने का मामला दर्ज किया गया। जब यह घटना घटी तो उस वक्त परिधि गृह चंबा में मुख्य सचिव(Chief Secretary) हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) आराम फरमा रहे थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना मणिमहेश यात्रा से लौट कर परिधि गृह चंबा में रात के समय आराम फरमा रहे थे तो नशे में धुत एक व्यक्ति परिधि गृह परिसर में प्रवेश कर गया। परिधि गृह परिसर(Circuit House Complex) में उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद सरकारी कर्मचारियों ने उसे बहुत समझाया और उसे वहां से चुपचाप चले जाने को कहा।

नशेड़ी व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने हुडदंग मचाने बंद नहीं किया तो तुरंत पुलिस ने उसे गिरफ्तार(Arrested) कर सदर पुलिस थाना चंबा की हवालात में डाल दिया। उसे हवालात की हवा खाने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ नशा करके सार्वजनिक स्थल पर हुडदंग मचाने का मामला दर्ज किया। चूंकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश था जिस वजह से उसे एसडीएम चंबा(SDM Chamba) के समक्ष पेश नहीं किया जा सका।

ये भी पढ़ें: चंबा जिला प्रदेश भाजपा का तरस रहा।

अब उसे सोमवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। चंबा शहर में रात के समय शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इस प्रकार की सक्रियता व सख्ती हर दिन दिखाए तो नशेडि़यों से शहर वासियों को काफी निजात मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: अंजुमन इस्लामिया चुराह ने cm काे इसलिए धन्यवाद कहा।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

मुख्य सचिव की मौजूदगी में नशे में धुत व्यक्ति का हुडदंग देख पुलिस ने हवालात में डाला

Update Time : 12:58:27 am, Monday, 11 September 2023