×
1:23 pm, Thursday, 16 April 2026

भाजपा की विक्रमादित्य सिंह का घेराव करने की चेतावनी, कहा पहले बंद सड़के खुलवाओ फिर डल्हौजी आओ

सलूणी, ( दिनेश राणा ): हिमाचल लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में आने पर भाजपा घेराव करेगी क्योंकि बीते दिनों हुई भारी बारिशों की वजह से बंद हुए कई लिंक रोड अभी तक वाहनों के लिए बंद पड़े हैं। डल्हौजी विधायक डीएस ठाकुर ने सुंडला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

ठाकुर ने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि लोग परेशान है और मौजूदा कांग्रेस सरकार व उसके मंत्री जनसमस्याओं को हल करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में चल रही खींचतान जगजाहिर है लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही परेशानी को देखते हुए उन्हें यह कड़ा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ सकता है।

भाजपा विधायक ने कहा कि अफसोस की बात है कि हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बीते दिनों डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर खाली हाथ आए। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह से फ्लाप रहा। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने जो भी शिलान्यास व उदघाटन किए हैं, वह सभी पूर्व की जयराम सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: डल्हौजी में कैबिनेट मंत्री इस दिन आ रहे।

Anger विक्रमादित्य सिंह का डल्हौजी आगमन पर BJP घेराव करेगी
BJP MLA DS ठाकुर संबोधित करते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व डल्हौजी विधायक क्षेत्र की मांगों को उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखने में पूरी तरह से नाकाम रही। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नहीं तो उनकी सरकार द्वारा ही डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के डि-नोटिफाई संस्थानों को बहाल करने की मांग डिप्टी सीएम के समक्ष रखती। ताकि कम से कम मुकेश अग्निहोत्री का यह दौरा सही मायने में डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सार्थक साबित होता। 

ये भी पढ़ें: जिला चंबा के बच्चों को सुनहरी मौका।

उन्होंने कहा कि डलहौज़ी विधानसभा के कई शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को पाने के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हिमाचल में कांग्रेस सरकार को बने महज 5 माह होने को है लेकिन जनता में सरकार के प्रति काफी आक्रोश पैदा हो गया है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर,मंडल सचिव जर्म सिंह वर्मा,मनीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जिला स्तरीय मेले की तैयारियां शुरू।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चंबा में विकास मुद्दों पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बहस की चुनौती से गरमाया माहौल

भाजपा की विक्रमादित्य सिंह का घेराव करने की चेतावनी, कहा पहले बंद सड़के खुलवाओ फिर डल्हौजी आओ

Update Time : 07:04:10 pm, Wednesday, 17 May 2023