Update Time :
10:20:03 pm, Monday, 27 February 2023
208
चंबा, ( विनोद ): चंबा HRTC डिपो के RM का शुगल सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यभार संभालने वाले शुगल सिंह इससे पूर्व भी इस डिपो में बतौर WM अपनी सेवाएं दे चुके है तो साथ ही करीब डेढ़ वर्ष तक चंबा डिपो में बतौर कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्य कर चुके है।
चंबा hrtc डिपो के नये RM शुगल सिह
शुगल सिंह के पूर्व कार्यकाल के दौरान जिला चंबा में कई नये रूटों पर एचआरटीसीने अपनी बस सेवाएं शुरू की थी जिस वजह से जिला चंबा के उन क्षेत्रों को परिवहन सेवा सुविधा प्राप्त हुई थी तो साथ ही hrtc के चंबा डिपो की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। यही वजह है कि शुगल सिंह के कार्यकाल को चंबा जिला के लिए शानदार कार्यकाल कहा जाता है।
शुगल सिंह की बात करें तो वह ऑटोमोबाइल इंजीनियर है और इससे पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक थे। वह पठानकोट और नेरवा में भी क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। गौरलतब है कि बीते कई महिनों से निगम के चंबा डिपो में आरएम का पद रिक्त चला हुआ था जिसका अतिरिक्त कार्यभार यहां तैनात वर्कस मैनेजर पर था। शुगल सिंह की तैनाती के साथ ही अब आरएम चंबा का रिक्त पद भर गया है।
शुगल सिंह ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि सरकार, hrtc प्रबंधन व जिला चंबा के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे पथ परिवहन निगम की सेवाओं को यथासंभव सुचारू तौर पर कार्यशील करने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि निगम के चंबा डिपो में करीब 150 बसों का भारी-भरकम फ्लीट है। निगम का चंबा डिपो जिला के सभी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपनी बस सेवाएं देने के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और अंतरराज्यीय रूटों पर भी अपनी बसों का संचालन करता है।
चंबा के इस नये क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी का कहना है कि उनका सबसे पहला प्रयास चंबा जिला में बंद पड़े एचआरटीसी के बंद रुटों पर फिर से परिवहन सेवा शुरू करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से सफर करने वालों की संख्या बेहद अधिक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निगम की आय में बढ़ौतरी के साथ लोगों को बेहतर सेवा मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है।