Himachal elections: अबकी बार डल्हौजी में भी बदलेगा रिवाज
डी.एस.ठाकुर ने जताया दावा, डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र में जीतेगी भाजपा
चंबा,( विनोद): Himachal elections में अबकी बार डल्हौजी में भी रिवाज बदलेगा। जनसम्पर्क अभियान के तहत सोमवार को तेलका में आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भाजपा की आयोजित बैठक काे संबोधित करते हुए भाजपा नेता डी.एस.ठाकुर ने यह बात कही।
उन्होंने दावां किया कि जयराम सरकार व केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर क्षेत्र के 15 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा जिनमें मुख्यतः डल्हौजी ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक रविन्द्र कुमार रवी, डल्हौजी ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्याम लाल, डल्हौजी ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के सचिव मुबारक अली का नाम शामिल है।

ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा डल्हौजी ब्लॉक युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत सलवां रीता देवी, वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत मोड़ा सपना देवी, वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत सेरी रमेश कुमार, कुलदीप कुमार, विजय शर्मा, विक्रम कुमार, उत्तम चंद, हरी बलदेव राम, संजय कुमार, मियां राम व राकेश कुमार ने भी कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
ये भी पढ़ें: जिला चंबा का इतने भाग्य विधाता।

ठाकुर ने कहा कि इन लोगों के भाजपा परिवार में शामिल होने से डल्हौजी में भाजपा की ताकत और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा इनका पार्टी में स्वागत करती है तो साथ ही इन सब के सहयोग से अबकी बार डल्हौजी को राजवाड़ा शाही से निजात मिलेगी।