×
9:38 am, Wednesday, 3 June 2026

Chamba Big news : चम्बा में जालंधर का ड्रग्स तस्कर धरा गया

Jalandhar drug smuggler during arrest in Chamba

Chamba Big news : हिमाचल के चंबा में जालंधर का ड्रग्स तस्कर 5.20 ग्राम चिट्टा के आरोप में धरा गया। आरोपी के कब्जे से 5.20 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई है।

चंबा, ( विनोद ) : जिला चंबा में जालंधर का एक व्यक्ति 5.20 ग्राम चिट्टा सहित रंगे हाथ धरा गया। आरोपी को रविवार अदालत में समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड में इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि जिला चंबा में इस व्यक्ति के संपर्क में कौन-कौन है। 

पुलिस अधिक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की गहनता के साथ जांच करने को पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चंबा पुलिस के विशेष दस्ते ने चंबा-खज्जियार मार्ग पर गश्त पर थी। भटालवा के पास सड़क किनारे मौजूद हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति खड़ा हुआ था।

जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह घबरा गया। उसने चतुराई दिखाने का प्रयास करते हुए अपनी जैकेट की जेब से सिगरेट डिब्बी निकाल कर दूर फैंक दी। पुलिस टीम ने तुरंत उसकी इस संदिग्ध हरकत को भांप लिया और फैंकी सिगरेट की डिब्बी को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल की तो उसमें से पुलिस को 5 ग्राम 20 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Amit Mehra SDM Chamba

ये भी पढ़ें : सांसद राजीव भारद्वाज का सोनिया गांधी पर निशाना।

पुलिस ने आरोपी जगनाथ पुत्र शाम लाल निवासी कृष्णापुर बलदेव नगर हाऊस नंबर 879 डाकघर अजीतनगर गली नंबर 10 तहसील व जिला जालंधर पंजाब के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : चंबा में दर्दनाक हादसा।

About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dangerous School Route in Himachal: चंबा के स्कूली बच्चे मौत की खाई पार करने को मजबूर

Chamba Big news : चम्बा में जालंधर का ड्रग्स तस्कर धरा गया

Update Time : 10:54:00 pm, Sunday, 23 February 2025