×
6:09 am, Tuesday, 2 June 2026

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम सुक्खू बोले, हिमाचल के नाम चार परमवीर चक्र गर्व की बात

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम सुक्खू की उदार योगदान की अपील की। तो साथ ही प्रदेशवासियों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सेना में हिमाचल प्रदेश के युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

शिमला, ( ब्यूरो ): हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटे से इस राज्य के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के वीर योद्धाओं ने देश की सीमाओं की बहादुरी से रक्षा करते हुए चार परमवीर चक्र प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर बाहरी आक्रमण हुए हमारे बहादुर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में कभी पीछे नहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर बलिदान होने वाले इन जवानों के परिवारों की उचित सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि युद्ध पीड़ितों तथा भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है तथा जनता का सहयोग भी इस अहम कार्य में अपेक्षित है।

ये भी पढ़ें: जिला चंबा में 6 दुकानों पर पीला पंजा चला।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर वे बढ़-चढ़कर व उदारतापूर्वक से अपना योगदान दें ताकि इस धनराशि से सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों  की अधिक से अधिक मदद की जा सके।

ये भी पढ़ें: बीजेपी किसान मोर्चा में चंबा शामिल।

About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dangerous School Route in Himachal: चंबा के स्कूली बच्चे मौत की खाई पार करने को मजबूर

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम सुक्खू बोले, हिमाचल के नाम चार परमवीर चक्र गर्व की बात

Update Time : 10:57:55 pm, Thursday, 7 December 2023