×
9:47 am, Thursday, 16 April 2026

भगवा रंग में रंगी डल्हौजी नगर परिषद में 4 मनोनीत पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे,इन दिन होगा शपथ ग्रहण

चंबा,( विनोद ): भाजपा के कब्जे वाली नगर परिषद डल्हौजी के 4 मनोनीत पार्षद  शपथ ग्रहण करेंगे।कांग्रेस की आवाज को बुलंद करने के लिए हिमाचल सरकार ने इन्हें मनोनीत किया। वीरवार को यह मनोनित पार्षद शपथ लेंगे। इन मनोनीत पार्षदों की शपथ लेने के बाद 9 वार्डों वाली डल्हौजी नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी।

वर्तमान में नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों में 8 पर भाजपा समर्थक विजयी हुए हैं तो एक वार्ड पर कांग्रेस समर्थक जीता हुआ है। ऐसे में डल्हौजी नगर परिषद पूरी तरह से बीते नगर परिषद के चुनावों में भगवा के रंग में रंग गई थी। भले चुनावों में कांग्रेस को शेष अन्य 8 वार्डों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन प्रदेश के सत्ता में आने के बाद अब कांग्रेस इस नगर परिषद पर चढ़े भगवा रंग को फीका करने के लिए चार लोगों को मनोनीत वार्ड पार्षद बनाने जा रही है।

जानकारी के अनुसार जो लोग वीरवार को मनोनीत पार्षद की शपथ लेंगे उसमें बिशन लाल पुत्र कन्हैया निवासी सदर बाजार डलहौजी जो कि दो बार नगर परिषद डल्हौजी में उपाध्यक्ष रहे हैं का नाम शामिल है तो इसके अलावा हेमराज निवासी बकरोटा, रीतू सिंह पत्नी अजय पाल सिंह निवासी सदर बाजार डल्हौजी व विजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी कथलग रोड डल्हौजी का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: चंबा की यह बेटी कौन बनेगा करोड़पति में खेलेगी।

इन लोगों के मनोनित पार्षद होने से कांग्रेसी नेता आशा कुमारी की डल्हौजी नगर परिषद पर पकड़ मजबूत हो जाएगी। यह बात अलग है कि डल्हौजी नगर परिषद कितनी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है इस बात को डल्हौजी नगर के लोग भली भांति जानते है लेकिन 9 वार्डों वाली डल्हौजी नगर परिषद में वीरवार को नये मनोनीत पार्षदों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पार्षदों की संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी जिसमें 9 चुने हुए तो 4 मनोनीत पार्षद होंगे।

ये भी पढ़ें: इस विधायक ने मुख्यमंत्री के इस फैसले की सराहना की।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चंबा में विकास मुद्दों पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बहस की चुनौती से गरमाया माहौल

भगवा रंग में रंगी डल्हौजी नगर परिषद में 4 मनोनीत पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे,इन दिन होगा शपथ ग्रहण

Update Time : 06:31:03 pm, Wednesday, 13 September 2023