Update Time :
11:07:43 am, Sunday, 19 February 2023
253
चंबा, ( विनोद ): जिला चंबा में कांगड़ा के 2 युवक चरस सहित गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 92 ग्राम चरस बरामद की तो साथ ही एक बाइक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज। मामले की पुष्टि sdpo डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की।
मोटरसाइकिल सहित धरे गए आरोपी पुलिस हिरासत के दौरान।
पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट तुनूहट्टी में यह सफलता हासिल हुई। पुलिस वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर HP-39E-1649 चंबा की तरफ से आया। मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे।
पुलिस ने बाइक को रुकवाया तो सवार युवक बुरी तरह से घबरा गए। उनकी घबराहट को भांपते हुए पुलिस को संदेह हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो 92 ग्राम चरस बरामदहुई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सिद्धार्थ पठानिया पुत्र कृष्ण पठानिया निवासी गांव ओडार तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा व 21 वर्षीय समीर पटियाल पुत्र देवेंद्र सिंह पटियाल तहसील हरचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में की।
पुलिस थाना चुवाड़ी में दोनों आरोपियों के खिलाफ ndps के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसडीपीओ डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को एक के बाद एक सफलता मिल रही है जिस कारण नशे के सौदागर सलाखों के पीछे पहुंच रहें हैं।