चंबा में चरस तस्कर धरा,170 ग्राम चरस पकड़ी, ndps act का मामला दर्ज, पहले भी पकड़ा जा चुका है
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
09:25:34 am, Sunday, 19 February 2023
- 250
चंबा, ( विनोद ): हिमाचल के जिला चंबा में चरस तस्कर धरा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 170 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ ndps act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ चंबा अजय कपूर ने की।
जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस siu ने कोटी पुल के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस मौके पर मुस्तैद थी तो एक युवक पैदल शॉर्टकट मार्ग से आया। जैसे ही उसने अपने सामने पुलिस को पाया तो घबरा गया। इससे पहले ही वह मौके से भागने में कामयाब हो पाता उसकी संदिग्ध हरकतों को भांपते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने शंका के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 170 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान 21 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव सेरु डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई।

पूछताछ में यह भी पता चला कि प्रमोद को पुलिस ने बीते वर्ष के जुलाई माह में भी चरस सहित रंगे हाथों धरा था और यह मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अब एक और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।