पुलिस थाना डल्हौजी में ndps का मामला दर्ज,आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
08:47:34 pm, Thursday, 2 February 2023
- 204
चंबा, ( विनोद ): जिला चंबा के पुलिस थाना डल्हौजी में ndps का मामला दर्ज हुआ है। चरस आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 170 ग्राम चरस बरामद की है। मामले की पुष्टि जिला पुलिस प्रवक्ता एसडीपीओ चंबा अजय कपूर ने की।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी बनीखेत के पुलिस टीम को गश्त के दौरान यह मामला पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पंचकूला नामक स्थान पर नाका लगाया हुआ था।

पुलिस नाके के दौरान अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी तो एक व्यक्ति सामने से आया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो वह बुरी तरह से घबरा गया। उसकी संदिग्ध हरकत को भांपते हुए पुलिस ने जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली उसके कब्जे से 170 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र जरम सिंह निवासी गांव सामरा डाकघर उरई तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डलहौजी पुलिस थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया। कपूर ने बताया कि आरोपी हिरासत में है जिसे शुक्रवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।