nps वर्ग में कैबिनेट बैठक का इंतजार खत्म, 13 को बैठक तय, OPS बहाली की संभावना
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
01:50:51 pm, Wednesday, 11 January 2023
- 251
चंबा, ( विनोद ): nps वर्ग में कैबिनेट बैठक का इंतजार खत्म नजर आया है। 13 जनवरी को यह बैठक होनी तय हुई है। न्यू पेंशन योजना कर्मचारी वर्ग में OPS की उम्मीद जगी है। हिमाचल प्रदेश सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के जारी पत्र संख्या जीएडी-(सी)(ए)9-1/2023 के अनुसार यह बैठक 13 जनवरी को होगी। हिमाचल एनपीएस कर्मचारी संघ को लोहड़ी पर सुक्खू सरकार की ओर से OPS बहाली का तोहफा मिलने की आस पूरी होने की उम्मीद जग गई है।

nps employee एसोसिएशन जिला चंबा के अध्यक्ष सुनील जरयाल ने इस बैठक को लेकर अपने ब्यान में कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होने वाले इस कर्मचारी वर्ग का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जगाई कि चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने इस वर्ग के साथ जो वायदा किया था उसे वह कैबिनेट बैठक के माध्यम से लोहड़ी में पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि अपने इस हक को पाने के लिए एनपीएस कर्मचारी वर्ग ने पूर्व की भाजपा सरकार के साथ टकराव की स्थिति का सामना किया था। प्रदेश के लाखों न्यू पेंशन कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को पूरा करवाने के लिए लाठीचार्ज का सामना किया तो कड़ाके की ठंड में पानी की तेज बौछारों का सामना किया। कई कर्मचारियों को अपने हक मांगने के एवज में तबादलों के चाबुक सहने के लिए मजबूर मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में हिमाचल के इन कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करने का वायदा किया तो साथ ही पहली ही बैठक में ओल्ड पेंशन बहाली करने का वायदा किया। आखिरकार वह दिन अब आ गया है जब कांग्रेस पार्टी एनपीएस कर्मचारियों से किए अपने चुनावी वायदे को पूरा करेगी। लोहड़ी के मौके पर हिमाचल कांग्रेस सरकार के इस तोहफे को यह कर्मचारी वर्ग व उनका परिवार हमेशा याद रखेगा।