जिला चंबा में Maruti car जलने का पुलिस में मामला दर्ज
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
03:43:34 pm, Friday, 23 September 2022
- 185
वीरवार रात को शरारती तत्वों ने इस अपराधिक घटना काे अंजाम दिया
चंबा, ( विनोद ): जिला चंबा में Maruti car जलने का मामला दर्ज हुआ है। इस घटना में कार को काफी नुक्सान पहुंचा है। यह घटना बीती रात को घटी। इस घटना के बाद एक बार फिर से क्षेत्र के शरारती तत्वों के सक्रिय होने का आभास हुआ है तो साथ ही वाहन मालिकों में इस घटना के बाद चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों ने इस मामले में संलिप्त लोगों का जल्द पता लगाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल चंबा के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत लेसुई के गांव हसलूंड के रहने वाले मास्टर पवन कुमार ने अपनी maruti spreso नंबर एचपी 44-4627 को खड़ा किया हुआ था। रात को किसी ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इस घटना में कार को काफी नुक्सान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के शामिल लोगों का पता लगाया जाना चाहिए।

लोगों का कहना था कि यह पहला मौका नहीं है जब इस प्रकार की अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया हो। इससे पूर्व बीते वर्ष भी शरारती तत्वों ने तीन-चार गाड़ियों को आग के हवाल किया था लेकिन अफसोस की बात है कि उन घटनाओं को अंजाम देने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यही वजह है कि शरारती तत्वों के एक बार फिर हौंसले बुलंद नजर आ रहे है।

डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे इस घटना बारे पुलिस चौकी नकरोड़ को सूचना मिली। मौके पर पुलिस टीम ने जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या हरकत नहीं पाई गई। गाड़ी मालिक ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। फिलहाल पुलिस ने रपट डाल कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।