×
7:03 am, Thursday, 16 April 2026

चंबा में Bike accident चालक की मौत महिला गंभीर रूप से घायल

मृतक मोटर साईकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

चंबा, ( विनोद ): जिला चंबा में bike accident में चालक की मौत तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह उस वक्त घटी जब सड़क किनारे खड़े पति-पत्नी कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहें थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक बाईक चालक के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को पवन कुमार पुत्र रत्तो निवासी गांव प्लूई व उसकी पत्नी रेखा शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़े होकर बस के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक से एक मोटर बाईक नंबर-एचपी 73ए-1127 आई और उसने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों घायल हुए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल बाईक चालक हितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रेखा पत्नी पवन कुमार को चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें: किसने उड़ाई पूर्व मंत्री की नींद।

पुलिस ने घायल पवन कुमार की शिकायत के आधार पर मृतक बाइक चालक हितेष के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 व 304-ए के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चंबा में विकास मुद्दों पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बहस की चुनौती से गरमाया माहौल

चंबा में Bike accident चालक की मौत महिला गंभीर रूप से घायल

Update Time : 06:48:20 pm, Friday, 16 September 2022