×
3:48 pm, Saturday, 18 April 2026

Bharmour-Pangi MLA: 30 लाख की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण

इस कार्य के लिए डेढ़ लाख की धनराशि देने का ऐलान किया

चंबा, ( विनोद ): Bharmour-Pangi MLA जियालाल कपूर ने अपने पांगी प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत थांदल में 30 लाख रुपए की लागत से बने वन विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण और मलासनी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण व सराय भवन का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग के निरीक्षण कुटीर के निर्माण में 30 लाख  की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने युवा मंडल थांदल की मांग पर स्टेज निर्माण के लिए डेढ़ लाख की धनराशि देने का ऐलान किया। विधायक जिया लाल कपूर ने  25-25 हजार की धनराशि पुरथी और थांदल के महिला मंडल को देने की स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने संबंधित विभाग को पुर्थी मे मलासनी माता मंदिर की सराय भवन के निर्माण को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात विधायक ने ग्राम पंचायत शौर के लगभग 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हिम केयर, मुख्यमंत्री  गृहिणी सुविधा योजना के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विधायक कपूर ने लोगों की समस्याओं को भी  सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें: पांगी के अधिकारियों के इस फैसले से सब हैरान।
इस दौरान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव, एसडीएम रजनीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चोपडा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति हरि प्रकाश भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता विद्युत् विभाग संतोष कुमार शर्मा, खंड चिकत्सा अधिकारी सुभाष ठाकुर, वाईस चेयरमैन जिला परिषद हाकम राणा, टी ए सी मेंबर राजकुमार, तुरप चंद, प्रधान शौर पंचायत और गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़ें: इस आधार पर हिमाचल धुंआ मुक्त राज्य बना।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

Bharmour-Pangi MLA: 30 लाख की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण

Update Time : 07:28:37 pm, Wednesday, 24 August 2022