×
4:59 pm, Saturday, 18 April 2026

जयराम मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जश्न,डल्हौजी में हलवा बंटा

भाजपा नेता एवं राज्य योजना बोर्ड सदस्य मनोज चड्ढा की अगुवाई में इसे अंजाम दिया

डल्हौजी, (मुकेश कुमार गोल्डी): जयराम मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जश्न का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटा तो कुछ स्थानों पर हलवा बांटा। पर्यटन नगरी डल्हौजी में राज्य योजना बोर्ड सदस्य एवं नगर परिषद डल्हौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा की अगुवाई में इस कार्य को अंजाम दिया गया।
पर्यटन नगरी डल्हौजी के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मनोज चड्ढा ने हलवा बांटकर मुख्यमंत्री के जन्म दिन की एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब से प्रदेश सत्ता की बागडोर संभाली है तब से प्रदेश विकास के पथ पर बड़ी तेजी के साथ अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी जिला में आयोजित हुई रैली में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयराम के कार्यों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु की कामना कर रहा है तो साथ ही प्रत्येक व्यक्ति एक बार फिर से उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश का मुख्यमंत्री देखने की उम्मीद लगाए हुए है।

उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दिया। यही वजह है कि जयराम सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में पूरी तरह से सफल रही है। भाजपा नेता मनोज चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता दिखाते हुए इस क्षेत्र को विकास के कई तोहफे दिए।
ये भी पढ़ें……………….
. मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर चंबा को दिया तोहफा।
. जिला प्रशासन ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह बंदिशे लगाई
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

जयराम मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जश्न,डल्हौजी में हलवा बंटा

Update Time : 06:31:26 pm, Thursday, 6 January 2022