×
8:32 am, Sunday, 19 April 2026

दिव्यांग लड़की के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने दुराचार किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार किया

चंबा की आवाज-: घर में मौजूद दिव्यांग लड़की के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला प्रदेश के सिरमौर जिला के साथ जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस थाना पुरूवाला में यह शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपनी बेटी के साथ दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने के लिए गई हुई थी।
इस दौरान उसकी छोटी दिव्यांग बेटी घर पर अकेली थी। जब वह घर के समीप पहुंची तो पड़ोसियों ने बताया कि एक व्यक्ति उनके घर में घुसा है। यह जानकारी मिलते ही वह तेजी से घर पहुंची तो उसने देखा की यूपी के सहारनपुर का रहने वाला नसीम (50) उनकी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था।
जब उसने शोर मचाया तो वह व्यक्ति खेतों की तरफ भाग। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे घर से कुछ दूरी पर दबौच लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि  महिला के माध्यम से पुलिस में इस मामले की शिकायत मिलने पर दिव्यांग लड़की के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें-  स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं शालगिरह को जिला प्रशासन ऐसे मना रहा। 

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

दिव्यांग लड़की के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने दुराचार किया

Update Time : 06:44:24 pm, Monday, 9 August 2021