×
5:12 am, Saturday, 16 May 2026

कोविड संक्रमित दो लोगों की मौत

जिला में कोविड संक्रमित मरने वालों को आंकड़ा बढ़कर 117 हुआ
चम्बा, 27 मई (विनोद): जिला चम्बा में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 117 हो गया है। इसकी वजह यह है कि वीरवार को जिला में दो और कोविड संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। मरने वालों में एक महिला व एक पुरूष शामिल है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय महिला निवासी जनसाली को कोविड टैस्ट किया गया था जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी। इस वजह से उसे 13 मई को डी.सी.एच. में भर्ती किया गया था जिसने 26 मई की शाम साढ़े 5 बजे आखिरी सांस ली। उक्त महिला ने कोई भी कोविड डोज नहीं ली थी। दूसरी मृत्यु 50 वर्षीय पुरूष निवासी गांव भुनाड़ तहसील सलूणी के रूप में दर्ज की गई है। उक्त व्यक्ति को रेट टैस्ट करने पर कोविड संक्रमित पाया गया था। उसे उपचार के लिए 10 मई की सुबह सवा 8 बजे डी.सी.एच. में भर्ती किया गया था। बीते 17 दिनों से उक्त व्यक्ति का उपचार चला हुआ था लेकिन बुधवार की आधी रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई। उक्त व्यक्ति ने कोई भी कोविड डोज नहीं ली हुई थी।
Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Banet Zila Parishad Election 2026: संदीप पनियाल की दमदार एंट्री, नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

कोविड संक्रमित दो लोगों की मौत

Update Time : 06:17:34 am, Thursday, 27 May 2021