×
12:50 pm, Tuesday, 30 June 2026

जिला में आज दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्यु हुई

चम्बा, 8 मई (विनोद): जिला चम्बा में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने दम तोड़ा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कपिल शर्मा ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामलों के सामने आने से अब जिला में कोरोना संक्रमित मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि चम्बा उपमंडल के दायरे में आने वाले गांव घांघणी की रहने वाली एक 79 वर्षीय महिला जो कि डी.सी.एच.चम्बा में उपचार के लिए 1 मई को भर्ती हुई थी ने आज दोपहर बाद करीब पौने चार बजे अंतिम सांस ली। उक्त महिला ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई हुई थी। दूसरे मामले में एक 66 वर्षीय महिला जो कि डल्हौजी उपमंडल के दायरे में आने वाले गांव मलूरा बाथरी की रहने वाली थी उसे उपचार के लिए डी.सी.एच.चम्बा मे 27 अप्रैल को भर्ती किया गया था। उसने आज शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर दम तोड़ दिया। उक्त महिला ने भी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई हुई थी।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Nurpur Crime News: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई

जिला में आज दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्यु हुई

Update Time : 02:20:10 pm, Saturday, 8 May 2021