×
4:36 am, Sunday, 3 May 2026

जज्बे को सलाम- मन में समाज सेवा के हो जज्बात, तो कोरोना की क्या औकात

सेवानिवृति के बाद कोरोना काल में दो फिमेल हैल्थ वर्कर लोगों को लगा रही टीके

एक माह से दोनों महिलाएं अपनी जान की परवाह किए वगैर निशुल्क सेवाएं दे रही

चम्बा, 2 मई (विनोद): सेवा करने का मन में अगर जज्बा हो तो कोई भी उम्र या परिस्थिति आपकी राह में बाधा नहीं बन सकती है। जिला मुख्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण के लिए इन दिनों युद्धस्तर पर अभियान चला रखा है। स्टॉफ की कमी से जुझ रहे स्वास्थ्य विभाग के इस कार्य में हाथ बटाने के लिए दो सेवानिवृत महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भरपूर सहयोग कर रही है। यह सेवानिवृत महिलाएं जब भी स्वास्थ्य विभाग को उनकी जरुरत पड़ती है तो वे एक ही कॉल पर विभाग का सहयोग करने में पहुंच जाती है। यह सेवानिवृत महिला कर्मचारी जहां लोगों का टीकाकरण कर रही हैं तो साथ ही लोगों को इस टीके के जागरूक करने में भी सहयोग कर रही है। चंचला देवी जो कि बीते वर्ष फिमेल हैल्थ वर्कर के पद से सेवानिर्वत हुई हैतो राजेंद्रा दो वर्ष पहले इस पद से सेवानिवृत हुई है। सेवानिवृति के बाद भी समाज सेवा के प्रति उनके मन में वही जज्बा है जो कि सरकारी सेवा में होने के दौरान था। कोरोना के बढ़ते प्रभावी को देखते हुए जहां लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई उपायों को अंजाम दे रहें है तो वहीं यह दोनों महिलाएं अपने जीवन की परवाह किए वगैर बीते एक माह से निशुल्क अपनी सेवाएं दे रही है। जो भी इस टीकाकरण केंद्र में आता है और इसके बारे में उन्हें पता चलता है तो वे इनके साहस की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते है। यह दोनों महिलाएं उनके लिए भी एक प्रेरणा का स्त्रोत है जो लोग स्वास्थ्य विभाग से सेवा निवृत होने के बाद समाज सेवा करने की इच्छा रखते है।

क्या कहते है जिला कार्यक्रम अधिकारी

जिला कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर करण हितैषी ने बताया कि दोनों सेवानिवृत महिलाएं बीते एक माह से निशुल्क अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि इनके आगे आने से इस टीकारण अभियान को तेज गति से अंजाम देने में मदद मिली है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐतिहासिक चंबा चौगान में स्थापित टीकाकरण केंद्र में सेवानिवृत्त फीमेल हेल्थ वर्कर एक व्यक्ति को टीका लगाती हुई।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

जज्बे को सलाम- मन में समाज सेवा के हो जज्बात, तो कोरोना की क्या औकात

Update Time : 09:41:31 am, Sunday, 2 May 2021