×
9:19 am, Sunday, 3 May 2026

भरमौर में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत

एक ने मौके पर ही तो दूसरे ने बीच रास्ते में दम तोड़ा

चम्बा, 20 मार्च (विनोद): भरमौर उपमंडल में शुक्रवार की देर शाम को हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था लेकिन दूसरे घायल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम को भरमौर उपमंडल के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत पूलन का पूर्व पंचायत प्रधान राज कुमार अपनी कार नम्बर एच.पी.73-1306 लेकर पालन गांव की ओर जा रहा था तो रास्ते में कीमत राम जो कि मिस्त्री का काम करता ने लिफ्ट मांगी। राज कुमार ने उसे कार में बिठा लिया। जब यह कार घार नामक स्थान पर पहुंची तो वहां वह अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में कीमत राम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कार चालक राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायल राज कुमार को खाई से निकाल कर उसे सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया था जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चम्बा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया था लेकिन चम्बा लाते समय घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक कीमत लाल व राज कुमार के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिक्षक अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

भरमौर में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Update Time : 10:48:21 am, Saturday, 20 March 2021