×
7:39 pm, Wednesday, 29 April 2026

पुलिस को देख कर भागा और जब दबोचा तो कब्जे से चरस मिली

चंबा, विनोद): चंबा पुलिस ने एक व्यक्ति को 50.20 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने वीरवार को चंबा-सिढ़कुंड मार्ग पर गैला के पास नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव गैला हाथ में हरे रंग का बैग लेकर सामने से आ रहा था। जोकि नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने लगा। जिससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। उसी शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी करने पर पुलिस को बैग में 50.20 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चंबा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चुराह की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी : काजल ठाकुर ने बढ़ाया चम्बा का मान

पुलिस को देख कर भागा और जब दबोचा तो कब्जे से चरस मिली

Update Time : 12:59:36 pm, Friday, 19 March 2021