×
9:58 am, Sunday, 3 May 2026

सलूणी-कुठेड़ मार्ग पर कार गिरी दो लोगों की मौत

घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया

चम्बा, 12 मार्च (विनाेद): तीसा बस हादसे के मिले जख्म अभी हरे ही है कि एक और वाहन हादसे ने दो परिवारों को कभी न भरे जाने वाले जख्म दे दिए है। शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक कार नम्बर एच.पी.81-1054 में सवार होकर तीन लोग सलूणी उपमंडल मुख्यालय से कुठेड़ की तरफ जा रहे थे तो यह गाड़ी जब पून्ना नामक स्थान पर पहुंची तो बेकाबू हो गई।

इससे पहले की गाड़ी चालक गाड़ी पर काबू पाने में सफल हो पाता गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क गई। यह वाहन दुर्घटना इतनी भयावह है कि कार के प्रखच्चे उड़ गए। इस कार दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान ओमी व कशेम दो निवासी गांव कुठेड़ के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति की पहचान हंसराज निवासी कुठेड़ के रूप में की गई है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्प्ताल पहुंचाया गया जहां से उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्प्ताल चम्बा रैफर कर दिया गया है। डी.एस.पी.सलूणी शेर सिंह ने कार दुर्घटना होने व दो लोगों के मरने तथा एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं दुर्घटना स्थ्ल पर पहुंच कर स्वयं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

सलूणी-कुठेड़ मार्ग पर कार गिरी दो लोगों की मौत

Update Time : 04:36:32 pm, Friday, 12 March 2021