×
9:59 am, Friday, 1 May 2026

कांग्रेस सत्ता के बगैर बिन पानी की मछली समान- मनोज चड्ढा

डल्हौजी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य योजना बोर्ड के सदस्य ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

डल्हौजी, 27 फरवरी(गोल्ड़ी): सत्ता के बगैर बिन पानी मछली के समान तड़प रही है। वह पूरी तरह से बौखला गई है। यही वजह है कि अब वह मर्यादा तक भूल गई है। नगर परिषद डल्हौजी के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढ़ा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेसी नेताओं ने जो तमाश किया उसने न सिर्फ कांग्रेस की बौखलाहट का बुरी तरह से दर्शाया बल्कि पूरे हिमाचल को शर्मशार करने का काम किया है। चड्ढ़ा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी सहमित की मोहर लगाते हुए प्रदेश की जनता ने पंचायत व शहरी निकायों के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया और उसके बाद पंचायत व शहरी निकायों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थक काबिज हुए हैं उससे कांग्रेस को यह साफ हो गया है कि अगले वर्ष प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार रिपीट होने वाली है। अपनी इस खिज को मिटाने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी मर्यादाओं को लांघते हुए न सिर्फ भाजपा मंत्रियों व विधायकों के साथ बदसलूकी की बल्कि राज्यपाल के साथ भी अभद्रतापूर्ण कार्य किया। कांग्रेस को अपने इस निंदाजनक कृत्य के लिए न सिर्फ भाजपा से बल्कि पूरे प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस इस बात को हरगिज न भूले कि प्रदेश की जनता यह बस देख रही है और ऐसा न हो कि जो हालत पूरे देश में कांग्रेस की आज है वह अगले वर्ष हिमाचल में भी बने। मनोज चड्ढ़ा ने कहा कि कांग्रेस की पांच विधायकों को पूरे बजट सत्र से बाहर का रास्ता दिखा कर यह साफ कर दिया है कि किसी को भी अभद्रता या बदसलूकी करने पर क्षमा नहीं किया जाएगा।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

कांग्रेस सत्ता के बगैर बिन पानी की मछली समान- मनोज चड्ढा

Update Time : 01:08:21 pm, Saturday, 27 February 2021