×
6:26 pm, Wednesday, 29 April 2026

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

घास काटने जंगल में गई थी महिला, पुलिस ने मायके पक्ष के ब्यान दर्ज किए।

चंबा, 18 फरवरी (विनोद): चंबा अपमंडल के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सराहन में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घास काटने गई महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान हिनू पत्नी मनू निवासी गांव लुहारका डाकघर सराहन के रूप में हुई है। उक्त महिला वीरवार की सुबह मवेशियों के चारे के लिए घास लाने पास के जंगल में गई हुई थी। काफी देर होने तक वह जब अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके फोन नंबर पर काॅल किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों को उसकी चिंता सताई जिस कारण वे उसकी तलाश के लिए जंगल को निकल गए जहां पेड़ पर महिला का शव लटक हुआ पाया। इस घटना बारे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव का मैडीकल कॉलेज अस्पताल चंबा में पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मृतक महिला के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी। पुलिस ने मायका पक्ष के भी ब्यान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार का सुसाइट नोट नहीं मिला है। जिसकी वजह से अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाने के ‌बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी चंबा अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

चुराह की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी : काजल ठाकुर ने बढ़ाया चम्बा का मान

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Update Time : 04:36:11 pm, Thursday, 18 February 2021