×
9:58 am, Friday, 1 May 2026

बदलाव का शोर मचाने वालों को मिलेगा करारा जवाब-हरीश

डल्हौजी, 9 जनवरी (विनोद): डल्हौजी में कुछ लोग नगर परिषद के चुनावों में बदलाव-बदलाब का शोर मचा रहें हैं जिनकों शहर में सब लोग भलीभांति जानते हैं कि वो कौन लोग हैं। यह वो लोग हैं जो कभी मनोज चड्ढा कभी रेणु चड्ढा तो कभी आशा कुमारी के दरबाजों से बाहर निकल कर आए हुए हैं और आज नए दरबाजे पर आकर बदलाब की बात करते है। भाजपा शहरी मंडल डल्हौजी के अध्यक्ष हरीश महाजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति विशेष को गालियां देना आम बात है जिसका आम उदाहरण हमने गत मंडल अध्य्क्ष चुनावों में भी देखा था वहां भी एक लोकप्रिय नेत्री का जिस प्रकार अपमान किया था। आज वहीं लोग नगर परिषद में बदलाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डल्हौजी के एक बेटे के नाम लगातार तीन बार इसी नगर परिषद का अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन आज उसी बेटे को हराने के लिए कुछ ताकतों ने एक दूसरे का कटर विरोधी होने के बावजूद एकजुट हुई है। महाजन ने कहा कि ऐसे शायद इस बात को भूल गई हैं की डल्हौजी की जनता आज भी अपने बेटे के साथ हैं। डल्हौजी में भाईचारे की डोर इतनी मजबूत है कि उसे कोई भी नहीं तोड़ सकता है और इस बात का पता रविवार की शाम को चल जाएगा।

Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

बदलाव का शोर मचाने वालों को मिलेगा करारा जवाब-हरीश

Update Time : 04:44:00 pm, Saturday, 9 January 2021