हिमाचल की राजनीति में बड़ा फेरबदल सामने आया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ताज़ा Big Reshuffle in Himachal Congress ने चंबा जिले में सियासी समीकरण बदल दिए हैं। पार्टी ने भरमौर, चुराह और डलहौजी को अहम जिम्मेदारियां देकर साफ संकेत दिया है कि अब इस क्षेत्र पर खास फोकस किया जा रहा है।
चंबा (विनोद): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक फेरबदल के बाद जिला चंबा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर भरमौर, चुराह और डलहौजी विधानसभा क्षेत्रों को संगठन में प्रमुख स्थान देकर कांग्रेस ने नई रणनीति का संकेत दिया है।

भरमौर में कांग्रेस का बड़ा दांव
Big Reshuffle in Himachal Congress के तहत भरमौर में लंबे समय से जारी गुटबाजी के बीच अमित भरमौरी को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। इस फैसले को कांग्रेस का बड़ा कदम माना जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से उपेक्षा झेल रहे भरमौरी समर्थक लंबे समय से अमित भरमौरी को संगठन में जगह देने की मांग कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची ने भरमौरी समर्थकों में खुशी की लहर पैदा करने का काम किया है।

चुराह में गुटबाजी खत्म करने की कोशिश
चुराह विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ने संतुलन साधते हुए यशवंत खन्ना को प्रदेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है। यह कदम हालिया असंतोष को दूर कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
👉ये भी पढ़ें: डल्हौजी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

डलहौजी में आशा कुमारी का दबदबा कायम
डलहौजी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा कुमारी को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उस सूची में शामिल किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इससे साफ है कि पार्टी में उनका राजनीतिक कद आज भी मजबूत बना हुआ है।
चंबा बना कांग्रेस की रणनीति का केंद्र
कांग्रेस हाईकमान ने जिस तरह से चंबा जिले को संगठन में प्राथमिकता दी है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए यह जिला पार्टी की रणनीति का अहम केंद्र बनने जा रहा है। Big Reshuffle in Himachal Congress के जरिए पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि अब चंबा में संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा।
👉ये भी पढ़ें: चंबा में सरकारी दफ्तर में हंगामा।


vinod kumar 













