Harsh Mahajan: हर्ष महाजन भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
02:26:11 pm, Wednesday, 28 September 2022
- 437
महाजन ने कहा दिल्ली व हिमाचल में मां-बेटे का राज
चंबा, (विनोद): कांग्रेसी नेता Harsh Mahajan भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस के हाथ को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हर्ष महाजन के इस कदम ने कांग्रेस को हिमाचल में जोर का झटका देने का काम किया है। बुधवार को दिल्ली के भाजपा कार्यालय में हर्ष महाजन ने भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली।
दिल्ली में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के राज्य कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए हर्ष महाजन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

महाजन ने कहा कि दिल्ली व हिमाचल में मां-बेटे की राजनीति चली हुई है। यही नहीं हिमाचल के कांग्रेस के छुटभैय्या नेता टिकटों को बेच रहें है। उन्होंने यह भी कहा कि वीरभद्र सिंह के जाते ही कांग्रेस पूरी तरह से नेताविहीन हो गया गई है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व उनकी दूरदर्शिता के चलते हिमाचल में भाजपा सरकार का रिपीट होना तय है।

हर्ष महाजन ने कहा कि वह चुनाव तो लड़ना चाहते थे लेकिन वीरभद्र सिंह ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोका और उन्हें प्रदेश की राजनीति करने को कहा था इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ रहे थे लेकिन कांग्रेस के संगठन में वह कार्य करते रहे।
हिमाचल के इस कद्दावर नेता के कांग्रेस छोड़ने के समाचार ने हिमाचल के साथ-साथ जिला चंबा की राजनीति में एक सुनामी सी ला दी है। ऐसा माना जा रहा है कि हिमाचल का एक और बड़ा कांग्रेसी नेता भाजपा के खेमे में जा सकता है।