×
12:39 pm, Saturday, 2 May 2026

पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक दिखेगा भटियात उत्सव में: कुलदीप पठानिया

चंबा, ( विनोद ): भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में भटियात उत्सव मनाया जाएगा ताकि लोगों को विधानसभा क्षेत्र भटियात की स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल सके। कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को चुवाड़ी छिंज मेले में शिरकत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के बावजूद मेलों की प्राचीन परम्पराओं एवं संस्कृति को संजोकर रखना हमारा कर्तव्य है ताकि आने वाली पीढ़ियां इन से रूबरू हो सकें। पठानिया ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरस्ता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर व मैहला में इसके प्रति जगा जागरूकता का अलख।

यही नहीं मेले हमारी समृद्व संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

Worry: चुवाड़ी में भटियात उत्सव मनाया जाएगा-कुलदीप पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदपी पठानिया कुश्ती का आनंद लेने के दौरान।

ये भी पढ़ें: चंबा में सिंघम की वापसी, अनौपचारिक वार्ता में यह बोले।

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाडक, तहसीलदार सुमन धीमान, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, मेला कमेटी प्रधान टेकचंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: अब इस कर्मचारी वर्ग को सीएम ने यह तोहफा दिया।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक दिखेगा भटियात उत्सव में: कुलदीप पठानिया

Update Time : 08:40:54 pm, Saturday, 24 June 2023