Update Time :
01:22:11 pm, Monday, 30 January 2023
254
चंबा, ( विनोद ): चंबा पुलिस के SIU ने 1 किलो से ज्यादा चरस संग युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना किहार में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी चंबा अजय कपूर ने मामले की पुष्टि की है।
SIU द्वारा पकड़ी गई चरस
जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस का SIU यूनिट रविवार देर शाम को सलूणी-किहार मार्ग पर चकोली के पास नाका लगाए हुआ था। पुलिस की टीम जब अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी तो एक व्यक्ति सलूणी की तरफ पैदल चला रहा था। जैसे ही उसकी नजर इस पुलिस दल पर पड़ी तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने उसकी इस हरकत को भागते हुए उसे तुरंत धर दबोच लिया।
पुलिस ने शक के आधार पर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को 1 किलो 105 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र दुनीराम निवासी गांव भड़ेला तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ndps act के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। DSP Chamba अजय कपूर ने बताया कि आरोपी को आज सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी।