×
8:30 am, Friday, 1 May 2026

Chamba News : चंबा में बड़ा कार हादसा, उपप्रधान व डिपो होल्डर की मौत, एक घायल हुआ

crashed car and deceased

Salooni Car Accident : हिमाचल के जिला चंबा में एक आल्टो कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी।

सलूणी, ( दिनेश ): हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा हादसा(accident) हुआ है। चकोली- कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा जीरो प्वाइंट के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना(car accident) में दो लोगों की मौत हुई जबकि एक घायल हुआ है। 

मृतकों की पहचान खडजोता पंचायत उपप्रधान नागेश पुत्र वंसू राम गांव सियूल डा. लाहरा तहसील सलूणी, जिला चंबा और डिपो होल्डर चतरो राम पुत्र चुनी लाल गांव लाहरा तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। दुर्घटना में कुलदीप पुत्र भागमल गांव ढल्ला जिला चंबा घायल(Injured) हो गया।

कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किहार अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा रेफर किया गया जहां से उसे मेडिकल काॅलेज टांडा रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच(investigation) शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार अलसुबह करीब 3 बजे यह लोग आल्टो कार नंबर एचपी 81-3820 में सवार होकर अपने घर को लौट रहे थे। कार लाहरा जीरो प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक से अनियन्त्रित हो गई। इससे पहले की गाड़ी चालक कार पर नियन्त्रण पाने में कामयाब हो पाता कार सड़क से करीब 200 फुट नीचे नाले में जा गिरी।

ये भी पढ़ें : चुराह में कार दुर्घटना में एक घायल।

गौरतलब है कि हाल ही में जिला चंबा के चुराह में भी एक कार दुर्घटना घटी थी जिसमें एक कार चालक घायल हुआ था। शुक्रवार रात को सलूणी क्षेत्र में घटी इस दुखद दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर पैदा हुई। लोगों का कहना है कि जिला चंबा में दिन व दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसकी वजह लोगों का वाहन चलाते समय यातायात(transportation) नियमों की अनदेखी करना है।

ये भी पढ़ें : जिला चंबा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा गया।

About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

Chamba News : चंबा में बड़ा कार हादसा, उपप्रधान व डिपो होल्डर की मौत, एक घायल हुआ

Update Time : 05:16:20 pm, Saturday, 20 April 2024