चरस तस्करी करते 1 व्यक्ति धरा
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
12:17:31 pm, Sunday, 12 December 2021
- 215
चंबा, (विनोद): चरस तस्करी करते पुलिस ने 1 व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चरस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अरुल कुमार ने की।
जानकारी के अनुसार रविवार की अल सुबह पुलिस के एक दल ने चंबा-तीसा मार्ग पर गुनुनाला के पास सुबह करीब 5 बजे नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम जब नाके पर मुस्तैदी थी तो एक व्यक्ति सामने से पैदल चला आया।
जैसे ही उनकी नजर पुलिस दल पर पड़ी तो उसने अपने पास मौजूद बैग को सड़क से नीचे फैंक दिया। उसकी इस संदिग्ध हरकत को भांपते हुए पुलिस ने तुरंत उक्त व्यक्ति को धर लिया और फैंक गए बेग को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने जब उक्त बेग को खोलकर उसकी जांच की तो उसमें से पुलिस को चरस बरामद हुई जिसका वजन करने पर वह 1 किलो 142 ग्राम निकली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान लालदीन पुत्र काशमदीन निवासी गांव गुंदाइल डाकघर कल्हेल तहसील चुराह के रूप में बताई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच का जिम्मा एएसआई रघुवीर सिंह को सौंपा गया है।
Tag :