×
10:59 pm, Monday, 1 June 2026

लापता स्कूटी सवार महिला का शव मिला

पुलिस व एनडीआरएफ के दल को सुबह साढ़े 5 बजे सफलता मिली

चंबा, (विनोद): सोमवार की शाम को स्कूटी हादसे में लापता महिला का शव बरामद कर लिया गया है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने अग्निशमन व एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर घटना स्थल पर लापता महिला की तलाश में सर्च ऑप्रेशन शुरू किया। इस सर्च ऑप्रेशन के दौरान लापता महिला का शव बरामद हुआ। इस बात की पुष्टि डी.एस.पी. मुख्यालय अभिमन्यु वर्मा ने की। 
ये भी पढ़ें….. चंबा-साहो मार्ग पर स्कूटी खाई में समाई, दो महिलाओं की मौत
गौरतलब है कि सोमवार की शाम को चंबा-साहो मार्ग पर मछरियाली नामक स्थान पर एक स्कूटी सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी जिस कारण उस पर सवार दोनों महिलाएं भी खाई में जा गिरी थी। 32 वर्षीय रीतू पत्नी संजय का शव सोमवार को ही तलाश लिया गया था लेकिन दूसरी महिला का शव नहीं मिल पाया था। 

पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे तक लापता महिला की तलाश के लिए अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन को अंजाम दिया था लेकिन महिला को तलाशने में सफलता नहीं मिल पाई थी। रात 10 बजे सर्च ऑप्रेशन को रोक दिया गया था जिसके चलते मंगलवार की अल सुबह एक बार फिर से पुलिस ने ndrf के साथ मिलकर लापता महिला की तलाश में खोजी अभियान छेड़ा।
ये भी पढ़ें……. अब घरद्वार रोजगार, यह योजना करेगी मालामाल।

इस सर्च ऑप्रेशन को उस समय सफलता मिली जब सुबह करीब साढ़े 5 बजे लापता स्कूटी सवार 31 वर्षीय प्रीति पत्नी करण निवासी लुडेरा का शव बरामद हो गया। डी.एस.पी. चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मृतक महिलाओं के शवों को आज मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में पोस्टमार्टम करवाएगी। 
Tag :
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Dangerous School Route in Himachal: चंबा के स्कूली बच्चे मौत की खाई पार करने को मजबूर

लापता स्कूटी सवार महिला का शव मिला

Update Time : 09:19:16 am, Tuesday, 5 April 2022