×
3:58 pm, Saturday, 18 April 2026

अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

मंगलवार की आधी रात को पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ

चंबा, (विनोद): जिला चंबा के चुराह उपमंडल में 16 वर्षीय लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है तो साथ ही पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की आधी रात को चुराह के एक क्षेत्र में रहने वाला परिवार पुलिस थाना तीसा पहुंचा और उसने नाबालिग लड़की के साथ दुर्ष्कम होने का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके ही गांव के एक लड़के के साथ लड़की की दोस्ती हुई और एक दिन आरोपी ने अपने सिर में दर्द होने की बात कह कर उनकी बेटी को अपने घर बुलाया।

लड़की वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे कुछ ऐसा पिलाया की वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसे पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने लड़की को बताया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है और धमकी दी कि अगर उसने कभी उसकी बात नहीं मानी तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

इसके बाद आरोपी उनकी बेटी को धमकाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बात का पता तब चला जब लड़की को आरोपी के घर जाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और जब घर वालों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की से पूछा तो उसने सारी बात बताई।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता का दावा, डल्हौजी में भी बदलेगा यह रिवाज।

पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तो साथ ही मंगलवार की आधी रात को ही पीड़ित लड़की का मेडिकल करवा लिया।

पुलिस 164 की कार्रवाई को वीरवार तक अंजाम देगी तो साथ ही आरोपी फरार होने में कामयाब न हो सके इसके लिए भी उचित कदम उठाए गए है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार शाम तक आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

Bharmaur Congress Power Play: भरमौरी गुट का बड़ा दांव, विरोधियों को जोर का झटका

अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Update Time : 10:08:57 am, Wednesday, 2 November 2022