चंबा के सलूणी में 3 कच्चे मकान व गौशालाएं जलकर राख,एक व्यक्ति झुलसा उपचार के लिए भर्ती
-
Chamba Ki Awaj
-
Update Time :
08:02:02 pm, Saturday, 23 September 2023
- 469
शनिवार को हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी में आग से झुलसा एक व्यक्ति। इस घटना में तीन कच्चे मकान व गौशालाएं जली। लोगों ने घरों में रखे सामान व बंधे मवेशियों को बचा लिया। प्रशासन ने प्रभावित 3 परिवारों को फौरी आर्थिक राहत राशि दी।
सलूणी,( विनोद ): हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी में आग से झुलसा एक व्यक्ति तो 3 कच्चे मकान व गौशाला जलकर राख हो गई। उपचार के लिए किहार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया जहां उसे उपचार को भर्ती किया गया। तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को आग की घटना उस वक्त घटी जब सलूणी उपमंडल के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत भांदल के खनेई में तीन परिवार के लोग अपने घरों में मौजूद थे तो उनकी गौशाला से धुंआ उठा। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता आग इतनी तेजी से फैली की पास लगती दो अन्य गौशाला ने भी आग पकड़ी। चूंकि यह सभी लकड़ी से बनी हुई थी जिस कारण आग में पूरी तरह से जलकर राख हो गई। साथ लगते कच्चे मकान भी आग की भेंट चढ़े।
गौशाला में बंधे मवेशियों व कच्चे मकानों में रखे सामान को गांव वालों की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। इस काम को अंजाम देते हुए एक ने बाहर निकाल लिया। इस काम को अंजाम देते 51 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र रामकृष्ण आग की लपटों की चपेट में आ गया जिस वजह से वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए किहार ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।
तहसीलदार सलूणी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में तीन परिवार प्रभावित। प्रभावित उत्तम पुत्र बेजू, राजेंद्र सिंह पुत्र तेजू व कुलदीप सिंह पुत्र राम कृष्ण को 5-5 हजार रुपए की फौरी आर्थिक राहत राशि जारी कर दी है। लोगों का कहना था कि अगर यह घटना रात के समय घटती तो यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप धारण कर लेती। इस घटना में हुए नुकसान का जायजा लेने के संबंधित पटवारी को निर्देश जारी किए है।