×
5:02 pm, Friday, 1 May 2026

जिला चंबा में आग से 2 मकान जले, 50 लाख की संपत्ति स्वाह, आग की घटना से तीन परिवार हुए बेघर

आग लगने के समय तीनों परिवार के सदस्य यह कर रहे थे

चंबा, ( विनोद ): हिमाचल के जिला चंबा में आग से 2 मकान जले और इस घटना में करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। इन तीन मंजिला मकानों में तीन परिवार रह रहे थे जिनके आशियाने जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई।

यह घटना जिला चंबा के भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रा में रविवार दोपहर को यह आग की घटना घटी। बडग्रा पंचायत प्रधान सुभा देवी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 5 बजे फोन के माध्यम से इस घटना के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर वह प्रभावित परिवारों के साथ मिली। प्रभावित परिवारों की सूची में जीत सिंह पुत्र पूर्ण चंद, नंद लाल पुत्र पूर्ण चंद व कंचन सिंह पुत्र भागतू निवासी गांव मोटो डाकघर बडग्रा का नाम शामिल है।
जीत सिंह के चार व नंद लाल के चार तथा कंचन सिंह के 6 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। पंचायत प्रधान ने बताया कि जब आग की घटना घटी तो तीनों परिवारों के सदस्य अपने खेतों में काम करने के लिए घर से दूर गए हुए थे। जब उनके घरों में आग लगी तो ग्रामीणों ने उन्हें इस बारे सूचना दी। पंचायत प्रधान के अनुसार उसे जो जानकारी प्राप्त हुई तो आग जीत सिंह के घर से लगी जिसने नंद लाल व कंचन का घर भी चपेट में ले लिया।

जीत व नंद लाल के घर से बाहर कुछ भी नहीं निकाला जा सका लेकिन कंचन के घर को कुछ सामान सुरक्षित बाहर निकालने में लोग सफल रहे। उन्होंने बताया कि यह तीन मंजिला दोनों मकान पूरी तरह से लकड़ी के बने हुए थे जिस कारण आग को फैलने में देर न लगी। राहत की बात यह रही कि गांव के अन्य मकानों को आग की भेंट चढ़ने से बचाने में ग्रामीणों ने सफलता पाई तो साथ ही इस आग की घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

प्रधान के अनुसार प्रथम दृष्टि में करीब 40 से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के बारे तहसीलदार भरमौर को सूचित कर दिया है। सुभा देवी ने भरमौर प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत फौरी आर्थिक राहत राशि जारी करे तो साथ ही उनके खाने व रहने की भी उचित व्यवस्था की जाए। फिलहाल प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां पनाह लेने को मजबूर हुए है।
About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

जिला चंबा में आग से 2 मकान जले, 50 लाख की संपत्ति स्वाह, आग की घटना से तीन परिवार हुए बेघर

Update Time : 07:30:35 am, Monday, 31 October 2022