×
6:31 am, Monday, 25 May 2026

Churah MLA Controversy: महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध, काले झंडे और इस्तीफे की मांग

  • vinod kumar
  • Update Time : 11:04:52 am, Tuesday, 31 March 2026
  • 441

महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता Churah MLA के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई।

चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा Churah MLA controversy अब सियासी सुर्खियों में है। महिला कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कोर्ट के बाहर काले झंडे दिखाकर इस्तीफे की मांग की।

चंबा,( विनोद ): चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक और एक युवती से जुड़े मामले को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद महिला कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

सोमवार को जैसे ही विधायक कोर्ट परिसर से बाहर निकले, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायक के इस्तीफे की मांग उठाई। पिछले कई महीनों से यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और अब इस पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

mahila Congress ने भाजपा को घेरा

प्रदर्शन के दौरान mahila Congress कमेटी की वरिष्ठ नेता रजनी शर्मा ने Churah MLA controversy को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के शोषण के कई मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की जेल।

रजनी शर्मा ने Churah MLA controversy को लेकर आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं पर ही महिलाओं से जुड़े गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायक पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं और नैतिकता के आधार पर उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि Churah MLA controversy में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहीं और विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल की राजनीति में चंबा का कद बढ़ा।

Oplus_131072
About Author Information

vinod Kumar

Dalhousie Political News: डल्हौजी नगर परिषद पर पहली बार सिटीजन फोरम का कब्जा

Churah MLA Controversy: महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध, काले झंडे और इस्तीफे की मांग

Update Time : 11:04:52 am, Tuesday, 31 March 2026