×
11:13 pm, Thursday, 30 April 2026
2 वर्षों का इंतजार खत्म

Chamba News : चंबा में देसी गाय का गोबर खरीद की नई पहल

file photo

Chamba News : जिला चंबा में देसी गाय के गोबर की कीमत तय हो गई है। देसी गाय का गोबर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 3 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। यह खुशखबरी कृषि विभाग ने दी है। चंबा के किसानों व पशुपालकों काे दो वर्षों से जिसका इंतजार था आखिरकार वह योजना जिला चंबा में शुरू हो गई।

चंबा, ( विनोद ) : जिला चंबा के किसानों व पशुपालकों को बीते दो वर्षों से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है। आखिरकार जिला चंबा में गाय का गोबर खरीदने की कृषि विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। देसी गाय का गोबर 3 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल के पशुपालकों से गोबर खरीदने की चुनावी गारंटी दी थी।

Chamba News

लंबे समय से भाजपा इस योजना को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधती रही। दो वर्ष का इंतजार के बाद हिमाचल के पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। जिला चंबा की बात करे तो कृषि विभाग के उपनिदेशक चंबा भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान-पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कंपोस्ट खरीद योजना के तहत जिला चंबा में कृषि विभाग 3 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से देसी गाय का गोबर (Cow dung) खरीद रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसान-पशु पालक सीधे विभाग को गोबर बेच सकते है जिसका भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पशुपालक किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने को कृषि विभाग की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : चंबा का यह एकलौता MLA जिसने यह कर दिखाया।

कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक दूरभाष नंबर कृषि विभाग चंबा से संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि इच्छुक पशुपालक किसान कंपोस्ट की आपूर्ति करवाने के लिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में आकर या प्रदेश सरकार द्वारा कंपोस्ट खरीद अधिकृत एजेंसी के दूरभाष नंबर 8278856756 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : बस यात्री से चिट्टा पकड़ा, पूछताछ में चंबा का निकला।

About Author Information

vinod Kumar

Popular Post

IPL Fan Park in Chamba Chaugan 2026: चौगान में फ्री LIVE IPL, 20 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा चंबा

2 वर्षों का इंतजार खत्म

Chamba News : चंबा में देसी गाय का गोबर खरीद की नई पहल

Update Time : 05:32:35 pm, Wednesday, 12 March 2025