×
7:39 pm, Wednesday, 15 July 2026

बाइक दुर्घटना: 1 व्यक्ति की मौत

चंबा, (विनोद): जिला चंबा के उपमंडल चुराह में बाइक दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया तो साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि एसडीपीओ सलूणी मयंक चौधरी ने की।

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय रूमी राम निवासी गांव प्रभा ग्राम पंचायत चरड़ा नकरोड़-चांजू मार्ग पर चल रहे तारकोल बिछाने के काम को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर वापिस लौट रहा था।

जब वह अपने घर को लौट रहा था तो बघेईगढ़ के पास किन्हीं कारणों से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में रूमी राम की मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर चरड़ा में शेाक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें: यहां पर सत्ता व विपक्ष के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
About Author Information

vinod Kumar

Chamba Chitta News: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टा सहित तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सोना-चांदी व 2 iPhone सहित नकदी बरामद

बाइक दुर्घटना: 1 व्यक्ति की मौत

Update Time : 10:39:05 pm, Tuesday, 31 May 2022